अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2022 10:24 AM

three youths killed in road accident in aurangabad

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नबीनगर पथ पर अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बडेम ओपी क्षेत्र के कंकेर...

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के नरारी कला थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम हाइवा की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बारुण नबीनगर पथ पर अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बडेम ओपी क्षेत्र के कंकेर गांव निवासी सुशील कुमार राजवंशी, प्रेम चंद्र बैठा एवं अमित कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!