रोहतासः ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, मौके पर हुई मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2020 01:17 PM

two dead brother died in road accident

बिहार में रोहतास जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सासारामः बिहार में रोहतास जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि चमनपुरा गांव निवासी अजीत (29) और अमन (25) रविवार की देर रात डेहरी में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। तभी तिलौथू बाजार के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2ए पर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

इस दुर्घटना में दोनो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन सहित फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!