सुपौल में 1080 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Oct, 2020 04:06 PM

two smugglers arrested in supaul with 1080 bottles of nepali liquor

बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने रविवार को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने रविवार को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी 45वीं बटालियन के समादेष्टा एच. के. गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की खेप भारतीय प्रभाग के स्पर संख्या 1950 से छिटही रोड होते हुए दुधाधारी के लिए जाने वाली हैं।

इसी आधार पर बल के जवानों ने छिटही रोड के निकट घेराबंदी की। इस दौरान देखा गया कि दो व्यक्ति दो मोटरसाइकल पर कार्टन लादकर आ रहे हैं। संदेह के आधार पर दोनों मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उन्होंने फरार होने की कोशिश की। बल के जवानों ने पीछा कर दोनों मोटरसाइकिल सवार को धर दबोचा।

गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल पर रखे कार्टन की तलाशी के दौरान 1080 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुपौल जिला निवासी सत्यनारायण शर्मा और महेंद्र मुखिया के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को शराब के साथ उत्पाद विभाग सुपौल को सौंप दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!