Bhagalpur: हाइवा और ई-रिक्शा की टक्कर में चाचा-भतीजा की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

Edited By Ramanjot, Updated: 20 May, 2024 04:16 PM

uncle and nephew died in collision between highway and e rickshaw

कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने बताया कि जिले के आमडंडा क्षेत्र के सिन्टू सिंह (27) वर्ष अपने भतीजे सन्नी सिंह (18) के साथ बांका जिले के धोरैया से ई- रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में मुर्गियाचक गांव के पास तेज रफ्तार...

भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में घोघा-बोंसी राजमार्ग पर सोमवार को हाइवा और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति और उसके भतीजा की मौत हो गई। 

कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने बताया कि जिले के आमडंडा क्षेत्र के सिन्टू सिंह (27) वर्ष अपने भतीजे सन्नी सिंह (18) के साथ बांका जिले के धोरैया से ई- रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में मुर्गियाचक गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक वाहन सहित फरार हो गया। 

सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस बीच घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। वे लोग मृतक के परिजनों को मुआवाजा एवं नौकरी देने की मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!