तेजस्वी की आभार यात्रा पर विजय सिन्हा का कटाक्ष, कहा- यह कार्यकर्ताओं से संवाद नहीं बल्कि वसूली करने की यात्रा

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2024 01:10 PM

vijay sinha takes a dig at tejashwi s gratitude tour

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव ने आभार यात्रा की शुरुआत की है लेकिन यह संवाद यात्रा भी बंद कमरे में हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां कार्यकर्ताओं से संवाद के बदले चुनाव में कौन कौन कितने रुपए देगा राजद नेता तेजस्वी यादव उसका स्क्रीनिंग कर रहे है।...

समस्तीपुर: बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के आभार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए राजद पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह यात्रा कार्यकर्ताओं से संवाद नहीं बल्कि वसूली करने की यात्रा है।

विजय सिन्हा ने गुरुवार को समस्तीपुर स्थित परिसदन में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने आभार यात्रा की शुरुआत की है लेकिन यह संवाद यात्रा भी बंद कमरे में हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां कार्यकर्ताओं से संवाद के बदले चुनाव में कौन कौन कितने रुपए देगा राजद नेता तेजस्वी यादव उसका स्क्रीनिंग कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के लोग लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को भुला नहीं सकते है जिसके शासन काल में लोगों को भयभीत किया गया था।

उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राजद जातीय जहर के उन्माद और तुष्टिकरण की राजनीति कर सत्ता पर पहुंचने की कोशिश कर रहे है लेकिन उनका सपना पूरा नहीं होगा। इस अवसर पर भाजपा के विधान पार्षद तरुण कुमार, भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और मीडिया प्रभारी अनस रिजवान भी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!