Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Feb, 2025 03:37 PM
#BiharNews #BiharElection #ShahnawazHussain
बेगूसराय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा चुनाव ना सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की बात दोहराई बल्कि अगला सीएम भी नीतीश कुमार को बनाने का दावा किया है। इसके साथ...
बेगूसराय: बेगूसराय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा चुनाव ना सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की बात दोहराई बल्कि अगला सीएम भी नीतीश कुमार को बनाने का दावा किया है। इसके साथ ही दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के शपथ को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है और कहा है कि पूरे देश में खुशी की लहर है आधी आबादी को दायित्व मिला है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा के बहुत मुख्यमंत्री हैं लेकिन महिला मुख्यमंत्री दिल्ली में बनी है। अभी राष्ट्र का चुनाव जीता है। महाराष्ट्र हरियाणा का चुनाव जीता है। अब बिहार की बारी है। हमने हरियाणा महाराष्ट्र दिल्ली की किस्मत संभाली है… बिहार की बारी है।