चुनावी हार के बाद RJD को एक और बड़ा झटका, नीतीश कुमार को हराने वाले इस पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Dec, 2025 04:14 PM

big blow to rjd this former mp who defeated nitish kumar has resigned from rjd

अपने त्यागपत्र में विजय कृष्ण ने स्पष्ट किया कि वे अब दलगत राजनीति और सक्रिय सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने लिखा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन से पूरी तरह अलग होने का फैसला किया है और पार्टी से निवेदन किया कि...

Bihar Politics: चुनावी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में मची उथल-पुथल के बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने RJD की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक भावुक पत्र लिखा है। 

अपने त्यागपत्र में विजय कृष्ण ने स्पष्ट किया कि वे अब दलगत राजनीति और सक्रिय सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने लिखा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन से पूरी तरह अलग होने का फैसला किया है और पार्टी से निवेदन किया कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। 

नीतीश कुमार को हराकर सुर्खियों में आए थे विजय कृष्ण 

विजय कृष्ण की राजनीतिक पहचान 2004 के लोकसभा चुनाव में तब मजबूत हुई जब उन्होंने बाढ़ सीट से तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार को 37 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी। इससे पहले वे 1996, 1998 और 1999 में नीतीश कुमार से चुनाव हार चुके थे। 2004 में जीत के बाद वे बिहार सरकार में मंत्री भी बने। 

कई बार किया दल परिवर्तन 

अपने राजनीतिक करियर में विजय कृष्ण ने कई बार दल बदले। 2009 में उन्होंने RJD छोड़कर जदयू का दामन थामा। 2010 में वे फिर से RJD में लौट आए। विधानसभा चुनाव में हार के बाद RJD पहले से ही आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में विजय कृष्ण जैसे वरिष्ठ नेता का पार्टी छोड़ना RJD के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!