Edited By Harman, Updated: 03 Apr, 2026 08:36 AM

पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान जिले के कंगली थाना क्षेत्र के निवासी फैयाज और उसके पुत्र रेयाज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसके नेपाल...
Bihar Road Accident News : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान जिले के कंगली थाना क्षेत्र के निवासी फैयाज और उसके पुत्र रेयाज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसके नेपाल का निवासी होने की आशंका है।
नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जय प्रकाश सिंह ने बताया, " गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे विपरीत दिशाओं से आ रही दो मोटरसाइकिलों की सिकटा थाना क्षेत्र में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे चार लोग घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि चौथे व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर भेजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कराया जाएगा।