इश्क, धोखा और सरेराह खून..अवैध संबंधों का विरोध किया तो पत्नी के बॉयफ्रेंड ने इंजीनियर पति को दी खौफनाक सजा!

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Apr, 2026 10:33 AM

wife s boyfriend beats engineer husband bloody

एक जूनियर इंजीनियर पर उनकी पत्नी के कथित प्रेमी ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना तिलका मांझी चौक की है, जहां आरोपी सुजीत मंडल ने इंजीनियर को पिस्टल की बट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रिश्तों के त्रिकोण और हिंसा का एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। मायागंज अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के कथित प्रेमी ने उसके पति (जूनियर इंजीनियर) पर बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल इंजीनियर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

क्या है पूरा मामला? 

पीड़ित इंजीनियर द्वारा बरारी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उनकी पत्नी मायागंज अस्पताल में जीएनएम (GNM) के पद पर तैनात हैं। पिछले तीन वर्षों से अस्पताल में ही अनुबंध पर कार्यरत डाटा ऑपरेटर सुजीत मंडल के साथ उनकी पत्नी के कथित तौर पर प्रेम संबंध चल रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने कई बार सुजीत को समझाने और अपनी गृहस्थी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन आरोपी ने सुधरने के बजाय उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इंजीनियर ने यह भी दावा किया कि आरोपी अपने परिवार में पुलिस अधिकारियों के रसूख का धौंस दिखाकर उन्हें लगातार डराता-धमका रहा था। 

सरेराह पिस्टल की बट से हमला 

शुक्रवार को हुई इस हिंसक वारदात का विवरण देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी की तलाश में निकले थे। इसी दौरान उन्होंने तिलका मांझी चौक के पास अपनी पत्नी को सुजीत मंडल के साथ देखा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि "सुजीत ने अचानक पिस्टल निकाली और उसके बट से मेरे चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। वह तब तक मारता रहा जब तक मैं लहूलुहान होकर बेहोश नहीं हो गया।" स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना बर्बर था कि इंजीनियर के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी उन्हें पीटता रहा। भीड़ के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। 

पुलिस की कार्रवाई 

घटना के बाद घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुजीत मंडल, जो मारवाड़ी पाठशाला क्षेत्र का निवासी है, के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी (बरारी) ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और पुलिस जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!