न्याय की आस लिए CM के जनता दरबार पहुंची महिला, JDU MLA पर लगाया पति की हत्या का आरोप

Edited By Nitika, Updated: 06 Sep, 2021 03:05 PM

woman accuses nitish mla of murder

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज एक ऐसा मामला आया, जिसे सुनकर वह थोड़ी देर के लिए चुप ही रह गए। दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ही विधायक ने मेरे पति की हत्या करवा दी।

 

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज एक ऐसा मामला आया, जिसे सुनकर वह थोड़ी देर के लिए चुप ही रह गए। दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ही विधायक ने मेरे पति की हत्या करवा दी। वहीं सीएम ने यह मामले को सुना और इसे तुरंत डीजीपी के पास ट्रांसफर कर दिया।
PunjabKesari

वाल्मीकि नगर की कुमुद वर्मा ने कहा कि जदयू के विधायक रिंकू सिंह ने मेरे पति दयानंद वर्मा की हत्या करवा दी। इस मामले में अब तक पुलिस रिंकू सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि आरोपी को स्थानीय थानेदार बचा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के 17 दिनों बाद ही बेल मिल गई।
PunjabKesari

जेल से बाहर आने के बाद आरोपी धमकी दे रहा है। मैं न्याय की आस लिए दर-दर भटक रही हूं। अब आप ही न्याय दिला दीजिए सर। वहीं महिला की अर्जी सुनने के बाद नीतीश कुमार ने तुरंत उन्हें डीजीपी के पास भेजने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि डीजीपी स्वयं इस मामले को देखेंगे।
PunjabKesari
बता दें कि पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद सदस्य दयानंद वर्मा की हत्या 14 फरवरी 2021 को सिरसिया चौक के पास गोली मारकर की गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी कुमुद वर्मा ने रिंकू सिंह और उनके लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
PunjabKesari

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!