चतरा में तालाब से बरामद हुआ 10 वर्षीय बच्ची का शव

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Jun, 2021 06:28 PM

10 year old girl s body recovered from pond in chatra

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची अपने घर से मंगलवार को कबाड़ चुनने निकली थी। लेकिन वह शाम तक वापस घर नहीं लौटी थी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। हालांकि, बच्ची का कहीं कोई अता पता नहीं चला। सूत्रों ने बताया कि मोहल्लेवासियों को आज सुबह तालाब में...

 

चतराः झारखंड में चतरा शहर के अंसार नगर मोहल्ले में एक तालाब से पुलिस ने दस वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची अपने घर से मंगलवार को कबाड़ चुनने निकली थी। लेकिन वह शाम तक वापस घर नहीं लौटी थी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। हालांकि, बच्ची का कहीं कोई अता पता नहीं चला। सूत्रों ने बताया कि मोहल्लेवासियों को आज सुबह तालाब में बच्ची का शव पानी में देखा।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को तालाब से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!