कैमरून में फंसे 17 मजदूर सुरक्षित वापस लौटे झारखंड, चेहरों पर दिखा सुकून; खुश हुए परिजन

Edited By Harman, Updated: 26 Aug, 2025 10:11 AM

17 workers trapped in cameroon returned safely to jharkhand

अफ्रीकी देश कैमरून में कई महीनों से फंसे झारखंड के 17 प्रवासी श्रमिक सोमवार को सुरक्षित अपने राज्य लौट आए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्हें विदेश मंत्रालय और राज्य श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद वापस लाया गया।

Jharkhand News: अफ्रीकी देश कैमरून में कई महीनों से फंसे झारखंड के 17 प्रवासी श्रमिक सोमवार को सुरक्षित अपने राज्य लौट आए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्हें विदेश मंत्रालय और राज्य श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद वापस लाया गया। 

कंपनी ने चार महीने से श्रमिकों को वेतन नहीं दिया

झारखंड प्रवासी प्रकोष्ठ की नियंत्रण कक्ष अधिकारी शिखा लाकड़ा ने  बताया कि बोकारो और हजारीबाग जिलों से संबंधित ये मजदूर 19 लोगों के समूह का हिस्सा थे, जो एक निजी एजेंसी के माध्यम से कैमरून गए थे और वहां बिजली संचरण परियोजना से जुड़ी एक कंपनी में कार्यरत थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने चार महीने से उनका वेतन रोक दिया, जिससे वे आर्थिक संकट में आ गए। इसके बाद श्रमिकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर केंद्र और झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई। 

शेष दो श्रमिक बुधवार तक लौट आएंगे

राज्य श्रम विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत विदेश मंत्रालय को अवगत कराया। मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के सहयोग से न सिर्फ उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की, बल्कि कंपनी से उनका बकाया वेतन भी दिलवाया। लाकड़ा ने कहा, ‘‘17 श्रमिक सोमवार को रांची पहुंचे, जबकि शेष दो बुधवार तक लौट आएंगे।'
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!