Edited By Khushi, Updated: 02 Jul, 2025 11:53 AM

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले की पुलिस ने साहिबगंज के भोगनाडीह में 30 जून को संताल हूल दिवस पर हुए उपद्रव के मामले में हथियार के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले की पुलिस ने साहिबगंज के भोगनाडीह में 30 जून को संताल हूल दिवस पर हुए उपद्रव के मामले में हथियार के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बीते मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में सोमवार को हुए उपद्रव का मास्टरमाइंड रहा हैं। गिरफ्तार लोगों ने अपना नाम सुधीर कुमार और गणेश मंडल बताया है, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से देसी कट्टा सहित तीन हथियार और गोली भी बरामद किया गया हैं। पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपई सोरेन का करीबी और राजनीतिक रूप से भी प्रभावशाली रहा हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति बरहेट, बोरियो और साहिबगंज में 20 जून से सक्रिय था। दोनों जमशेदपुर में रहता हैं और हूल दिवस पर लोगों को भड़काने की मंशा से इस इलाके में घूम रहा था। ताकि हूल दिवस के दिन कुछ गड़बड़ी फैलाया जा सके। दोनों के साथ और अन्य चार-पांच लोग शामिल थे, जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस को दोनों से कई अहम जानकारी मिली है। दोनों व्यक्ति पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सोशल मीडिया को भी संचालित करता रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार 30 जून को हूल दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के भोगनाडीह गांव स्थित सिद्धो -कान्हु पार्क में पूजा अर्चना करने को लेकर शहीद के वंशज व अन्य लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प में परम्परागत अस्त्र-शस्त्र से लैस आदिवासियों ने कथित तौर पुलिस पर हमला कर दिया था। इसी क्रम में हालत बिगड़ गयी और भीड़ पर नियंत्रण के मद्देनजर पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गये और लाठी भांज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया था। इस झड़प में कई पुलिस कर्मी और कई अन्य लोग चोटिल हो गए थे। हालांकि बाद में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल भोगनाडीह में अब स्थिति नियंत्रण में है।