Edited By Harman, Updated: 26 Aug, 2025 01:00 PM

झारखंड के गिरिडीह जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। दरअसल यहां घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।
Gridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। दरअसल यहां घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के जोगीटांड का है। मृतक महिला की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है। आरोपी पति की पहचान गोपी दास के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपी दास का कई दिनों से अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। सोमवार को परिजनों और पुलिस ने दोनों का समझौता करवाकर घर भेज दिया। लेकिन पति ने घर पहुंचने से पहले ही धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेत दिया। जिससे पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में कंचन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान कंचन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों का चार साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।
इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वही घटना के बाद मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।