रांची में उपद्रव के दौरान 2 लोगों की मौत...प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस तैनात, इंटरनेट सेवा बंद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 11 Jun, 2022 10:47 AM

2 people died during nuisance in ranchi police deployed

जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रभावित इलाको में तैनात है, उनका कहना है कि पुलिस की पहली प्राथमिकता समाज में विधि व्यवस्था को बनाए रखना है जिसके लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। बता देंं कि बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर द्वारा मुस्लमानों के पैगंबर...

 

रांचीः झारखंड के रांची में नमाज के बाद हुए दंगे-फसाद के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसी के साथ रांची में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया ताकि किसी भा प्रकार की कोई अफवाह फैलाई ना जा सके। साथ ही मेन रोड में सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रभावित इलाको में तैनात है, उनका कहना है कि पुलिस की पहली प्राथमिकता समाज में विधि व्यवस्था को बनाए रखना है जिसके लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। बता देंं कि बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर द्वारा मुस्लमानों के पैगंबर मौहम्मद के लिए दिए गए विवादित बयान के बाद हिंसा शुरू हो गई थी।

पुलिस ने हालात संभालने के लिए फायरिंग की, साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस हिंसा में अराजक तत्वों की तरफ से पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए और जगह-जगह आग भी लगाई इसमें 2 लोगों की मौत हो गई व अन्य 13 लोग घायल हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!