भीषण सड़क हादसा: ऑटो-रिक्शा और पिकअप वैन की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, तीन अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2026 10:46 AM

3 pilgrims killed in collision between auto rickshaw and pickup van in dumka

घायलों में से एक व्यक्ति देवघर सदर अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो अन्य का इलाज दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है।

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार को एक ऑटो-रिक्शा और पिकअप वैन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना नरगंजो इलाके में उस समय हुई, जब छह श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा ऑटो-रिक्शा देवघर से दुमका स्थित बासुकीनाथ जा रहा था। तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक ने बताया कि एक मृतक की पहचान रमाशंकर पांडा के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने दुमका और देवघर के अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

पाठक ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति देवघर सदर अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो अन्य का इलाज दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!