घर का दरवाजा खुलते ही अंधाधुंध फायरिंग, रिटायर्ड दंपती की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2026 12:51 PM

retired couple dies in bokaro

राजू ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल उत्पन्न होता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा घटना का निष्पक्ष एवं प्रभावी अनुसंधान करते हुए दोषियों...

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी पश्चिमीपल्ली आवासीय कॉलोनी में कल देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक क्वार्टर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रिटायर्ड दंपति की हत्या कर दी। गोली लगने से 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी रेनू सिन्हा के रूप में हुई है, जबकि उनका पुत्र रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात में अपराधियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। नरेश सिन्हा के दरवाजा खोलते ही अपराधियों ने उन पर और उनकी पत्नी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा रोहित बाहर आया, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। घायल रोहित को पहले चंद्रपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आवास का मुआयना करने पहुंचे राजू बाबू ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी शब्दों में निंदा की है। अपराधियों की पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। 

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा: ऑटो-रिक्शा और पिकअप वैन की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, तीन अन्य घायल

राजू ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल उत्पन्न होता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा घटना का निष्पक्ष एवं प्रभावी अनुसंधान करते हुए दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई होने से क्षेत्र में व्याप्त भय का माहौल समाप्त होगा और आम जनता का प्रशासन एवं कानून-व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा। प्रशासन की सक्रियता एवं सख्त कारर्वाई से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण कायम रखने में मदद मिलेगी। उक्त दोहरे हत्या कांड के बाद इस क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!