शादी के 39 दिन बाद नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, पुलिस थाने में कई घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Edited By Khushi, Updated: 12 Apr, 2026 11:43 AM

39 days after marriage newlywed woman elopes with lover high voltage drama unf

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 39 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई। मामला थाने पहुंचा तो वहां घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 39 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई। मामला थाने पहुंचा तो वहां घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

प्रेमी के साथ घर से चली गई नवविवाहिता
जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सोहनाद गांव की एक युवती की शादी 2 मार्च को देवरी गांव के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। युवती ने बताया कि उसका पहले से नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर (बिचकोड़ा टोला) निवासी सोनू भंडारी के साथ प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी वह मोबाइल फोन के जरिए अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी। इस बात को लेकर पति और ससुराल वालों ने आपत्ति जताई।

इसी बीच एक दिन मौका पाकर नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के लोग नारायणपुर थाना पहुंचे, जहां कई घंटों तक हंगामा होता रहा।

"प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हूं"
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। युवती ने साफ कहा है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है, ताकि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!