आसमान से बरसी मौत: तमाड़ में वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

Edited By Harman, Updated: 08 Oct, 2024 09:46 AM

a young man died after being struck by lightning in tamar

रांची के तमाड़ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ गई है, जहां नदी पर नहाने गए युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रांची: रांची के तमाड़ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां नदी पर नहाने गए युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में जगायसिगु गांव की है। मृतक की पहचान  22 वर्षीय लखिन्द्र मुंडा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 4 दोस्त करकरी नदी नहाने गये थे।  नहा कर घर वापस आ ही रहे थे कि रास्ते में अचानक बारिश होने लगी और इस बीच एक युवक वज्रपात की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर गया।

आनन फानन में उसे तमाड़ अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!