विधायक के घर के पास युवक का मर्डर, बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, इलाके में दहशत

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Sep, 2026 01:39 PM

youth shot dead near mla s residence

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू सिंह अपनी स्कॉर्पियो सड़क किनारे रोककर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कनपटी पर गोली दाग दी।

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे पुरन्दरबिगहा गांव के समीप जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर हुई। हालांकि, परिजन सांत्वना के लिए युवक को इलाज के लिए मेदिनीनगर लेकर पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

युवक की पहचान कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह उर्फ भूलन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। घटना को अज्ञात हमलावर ने अंजाम दिया। घटना विधायक के आवास के नजदीक होने के कारण इलाके में और चर्चा का विषय बन गई है। वर्तमान में छोटू सिंह जपला के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के निकट शिवशक्ति नगर में सपरिवार रहते थे। पुलिस के अनुसार, युवक पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य शामिल हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू सिंह अपनी स्कॉर्पियो सड़क किनारे रोककर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कनपटी पर गोली दाग दी। गोली लगने के बाद उन्होंने जान बचाने के लिए गाड़ी का गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। इसी क्रम में उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी दो और गोलियां लगने की सूचना है। घायल अवस्था में भागते हुए छोटू सिंह मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर जाकर धड़ाम से गिर पड़े। इसके बाद कथित हमलावर बाइक पर सवार होकर दंगवार की ओर फरार हो गया। 

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास एक अन्य बाइक सवार भी बाइक स्टाटर् कर खड़ा था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, गंभीर रूप से घायल छोटू सिंह को परिजन इलाज के लिए मेदिनीनगर लेकर रवाना हुए, जबकि स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!