गढ़वा में हादसा: वज्रपात से 2 महिला और 4 बकरियों की मौत...तीन महिला गंभीर रूप से घायल

Edited By Khushi, Updated: 14 Jul, 2024 10:43 AM

accident in garhwa 2 women and 4 goats died due to lightning

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के राजहरा गांव में बीते शनिवार के दिन में वज्रपात होने से 2 महिला और 4 बकरियों की मौत हो गई है जबकि 3 महिला घायल हो गई हैं। इन सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल संगबरिया में किया जा रहा है।

गढ़वा: गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के राजहरा गांव में बीते शनिवार के दिन में वज्रपात होने से 2 महिला और 4 बकरियों की मौत हो गई है जबकि 3 महिला घायल हो गई हैं। इन सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल संगबरिया में किया जा रहा है।

वज्रपात की घटना में घटनास्थल पर ही मरने वालों में तेतरी देवी 50 वर्ष पति ललित राम और गीता देवी 48 वर्ष पति जुगन राम तथा चार बकरी की मौत हो गई है। सभी बकरी गीता देवी के हैं। वज्रपात की घटना में घायल शारदा देवी, महेश्वरी देवी, प्रमिला देवी है शामिल। घटना के संबंध में बताया गया कि संगवरिया गांव में ही घर से कुछ दूरी पर बकरी व गाय बैल इन लोगों के द्वारा चराया जा रहा था। चराने के दौरान में ही बारिश होना शुरू हुआ। बारिश के दौरान ही वज्रपात की घटना हुई जिसके चपेट में आने से 2 महिला और चार बकरी की मौत घटनास्थल हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पाकर मेराल सीओ यशवंत नायक घटनास्थल पर पहुंचे और घटना में मृत लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया तथा घायलों से मिल समुचित इलाज की व्यवस्था की जानकारी लिया। सीओ यशवंत नायक ने बताया कि वज्रपात की घटना में मृतक के परिजनों को प्रति व्यक्ति सरकारी प्रावधान के अनुसार 4 लाख की मुआवजा तथा घायलों के इलाज का खर्च दिया जाएगा। वहीं, घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विष्णु कांत भी राजहरा गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!