राज्यपाल रमेश बैस ने अजीत कुमार सिन्हा को रांची विश्वविद्यालय के नए कुलपति बनाने के प्रस्ताव पर दी सहमति

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Jun, 2022 11:05 AM

ajit kumar sinha became the new vice chancellor of ranchi university

गुप्ता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास विद्यालय की कुलपति रह चुकी है। राज्य के पांच विश्वविद्यालय में कुलपति और 2 विश्वविद्यालयों में प्रति कुलपति की नियुक्ति को लेकर राजभवन की ओर से आजअधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछले दिनों राज्यपाल की ओर...

 

रांचीः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने अजीत कुमार सिन्हा को रांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। सिन्हा अभी हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति के प्रभार में थे।एक अन्य आदेश में राज्यपाल ने अंजिला गुप्ता को जमशेदपुर स्थित वूमेंस यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।

गुप्ता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास विद्यालय की कुलपति रह चुकी है। राज्य के पांच विश्वविद्यालय में कुलपति और 2 विश्वविद्यालयों में प्रति कुलपति की नियुक्ति को लेकर राजभवन की ओर से आजअधिसूचना जारी कर दी गई है। पिछले दिनों राज्यपाल की ओर से गठित सर्च कमेटी द्वारा तैयार पैनल के आधार पर रांची विश्वविद्यालय, बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और झारखंड राज्य ओपन विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति हुई है। वहीं सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति की नियुक्ति की गई है। सर्च कमेटी की ओर से 3-3 नाम की अनुशंसा की गई थी और इन नामों पर अंतिम फैसला राज्यपाल बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से लिया है।

रांची विश्वविद्यालय में अजीत कुमार सिन्हा को कुलपति बनाया गया है। वहीं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में तपन शांडिल्य को कुलपति बनाया गया है और विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय में सुखदेव भोई को वीसी बनाया गया है। जबकि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में डॉक्टर एंजिला गुप्ता को कुलपति नियुक्त किया गया है। विमला प्रसाद को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में पवन कुमार पोद्दार को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!