हवाई जहाज से पहुंची...375 रुपये किलो बिकी, झारखंड के इस किसान की Strawberry ने दुबई तक पहुंचाई मिठास

Edited By Khushi, Updated: 02 Mar, 2025 04:50 PM

arrived by airplane  sold at rs 375 per kg this farmer s strawberry

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के किसान रचिया महतो की स्ट्रॉबेरी (Strawberry) बोकारो, धनबाद, रांची, जमशेदपुर व स्थानीय बाजारों में तो बिकती ही थी, लेकिन अब इनकी स्ट्रॉबेरी (Strawberry) दुबई तक पहुंच गई है।

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के किसान रचिया महतो की स्ट्रॉबेरी (Strawberry) बोकारो, धनबाद, रांची, जमशेदपुर व स्थानीय बाजारों में तो बिकती ही थी, लेकिन अब इनकी स्ट्रॉबेरी (Strawberry) दुबई तक पहुंच गई है। 

हवाई जहाज से दुबई भेजी गयी स्ट्रॉबेरी

दरअसल, गोला प्रखंड के सरल कला गांव के रहने वाले रचिया महतो ने पारंपरिक खेती से हटकर स्ट्रॉबेरी की खेती की शुरुआत की थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रचिया महतो को उनके कृषि कार्य के लिए सम्मानित भी कर चुके हैं। उनकी स्ट्रॉबेरी की डिमांड न सिर्फ बोकारो, धनबाद, रांची, जमशेदपुर जैसे शहरों में बढ़ी है, बल्कि यह दुबई में भी बिक रही है। दुबई में स्ट्रॉबेरी 375 रुपये किलो बिकी। हवाई जहाज से स्ट्रॉबेरी दुबई भेजी गयी। फिलहाल रांची, पिठोरिया, बोकारो, जमशेदपुर सहित कई शहरों में लगभग 130 से 150 रुपये की दर से स्ट्रॉबेरी बेच रहे हैं। रचिया महतो गोला प्रखंड क्षेत्र के 105 किसानों को उद्यान विकास से प्राप्त स्ट्रॉबेरी का पौधा देकर खेती करा रहे हैं। इसमें 25 किसानों को इसमें सफलता मिली है।

रचिया महतो ने कहा कि पूरे जिले में विभाग द्वारा दो करोड़ रुपये से अधिक के स्ट्रॉबेरी के पौधे किसानों के बीच वितरित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस खेती के विस्तार के लिए अन्य किसानों को भी प्रेरित किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार, स्ट्रॉबेरी के अलावा रचिया महतो ने बेबीकॉर्न, ब्रॉकली, स्विटकॉर्न, तरबूज जैसे अन्य कृषि उत्पादों की भी खेती शुरू की है। अब उनका अगला लक्ष्य कीवी की फसल लगाने का है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!