Jharkhand Assembly Elections: AJSU ने जारी की तीसरी लिस्ट, डुमरी से JMM की बेबी देवी को टक्कर देंगी यशोदा देवी

Edited By Khushi, Updated: 27 Oct, 2024 11:13 AM

assembly elections ajsu released the third list yashoda devi

आजसू ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 1 उम्मीदवार का नाम है। लिस्ट के अनुसार डुमरी विधानसभा सीट से यशोदा देवी को टिकट दिया गया है।

रांची: आजसू ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 1 उम्मीदवार का नाम है। लिस्ट के अनुसार डुमरी विधानसभा सीट से यशोदा देवी को टिकट दिया गया है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में डुमरी सीट से आजसू से यशोदा देवी और झामुमो से बेबी देवी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला रोचक होने वाला है। डुमरी सीट हमेशा से झामुमो का गढ़ माना जाता रहा है। अब तक के चुनावी नतीजे तो यही कहानी बयां करते हैं। स्व. जगरनाथ महतो ने इस सीट पर जो काम किया, उसका सीधा लाभ झामुमो को मिला है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद हुए उप-चुनाव का नतीजा भी यही बताता है। झामुमो ने स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। वहीं उपचुनाव में भाजपा आजसू गठबंधन ने यशोदा देवी को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा, लेकिन नतीजा बेबी देवी के पक्ष में ही रहा।

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और आजसू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। इसका सीधा फायदा झामुमो को मिला था। हालांकि इस बार समीकरण पूरी तरह से बदले हुए हैं। इस बार आजसू एनडीए में है, जिसमें पड़ोसी राज्य बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान जैसे नेताओं की पार्टी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत ये सीट आजसू के खाते में चली गई है।

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 81 सीटों में से 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। झारखंड में प्रथम चरण के कुल 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 804 नामांकन के पर्चे दाखिल किए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हुई थी और यह 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!