विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार किया सीता सोरेन का इस्तीफा, इस वजह से अब तक नहीं किया था मंजूर

Edited By Khushi, Updated: 16 Jun, 2024 12:40 PM

assembly speaker accepted sita soren s resignation

रांची झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने जामा की विधायक सीता सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बता दें कि पार्टी बदलने के बाद सीता सोरेन ने विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को इस्तीफा भेजा था।

रांची: रांची झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने जामा की विधायक सीता सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बता दें कि पार्टी बदलने के बाद सीता सोरेन ने विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को इस्तीफा भेजा था।

सीता सोरेन ने 19 मार्च 2024 को झामुमो से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बताया जा रहा है कि सीता सोरेन ने पूर्व में इस्तीफा सही माध्यम से नहीं भेजा था। उन्होंने अपने पुत्री के ई-मेल आईडी से इस्तीफा प्रेषित किया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया। सीता सोरेन को अधिकृत ई-मेल आईडी के जरिए इस्तीफा भेजने को कहा गया। सीता सोरेन ने झारखंड विधानसभा को पूर्व में भेजे गए मेल को आधिकारिक मान कर स्वीकार करने का आग्रह किया, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

बता दें कि सीता सोरेन ने कुछ महीने पहले झामुमो छोड़ बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया और सीता सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा था कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन ने आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी, लेकिन हमारे परिवार को अब अलग-थलग कर दिया गया है। हमें लगा कि हमारी स्थिति सुधरेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरे पति दुर्गा सोरेन ने बहुत मेहनत से पार्टी का निर्माण किया था, लेकिन अब पार्टी उन लोगों के हाथ में चली गई है, जिनके विचार पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!