Jharkhand News... एक भारत श्रेष्ठ भारत की गाथा है मन की बात: बाबूलाल मरांडी

Edited By Khushi, Updated: 20 Jan, 2025 02:32 PM

mann ki baat is the story of ek bharat shrestha bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो दूरदर्शन से प्रत्येक माह अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण हुआ। इस माह अंतिम रविवार को गणतंत्र दिवस होने के कारण इसे माह के तीसरे रविवार को ही प्रसारित किया गया।

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो दूरदर्शन से प्रत्येक माह अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण हुआ। इस माह अंतिम रविवार को गणतंत्र दिवस होने के कारण इसे माह के तीसरे रविवार को ही प्रसारित किया गया।

पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुनने की व्यवस्था की जाती है जहां पार्टी के प्रदेश, जिला, मंडल, बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सांसद, विधायक गण, जनप्रतिनिधि आम जन के साथ लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनते हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रांची महानगर के बरियातू मंडल में, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश हरमू मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को राजनीतिक संबोधन नहीं बल्कि यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत की गाथा है। विविध क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण यह संविधान आम जन को प्रेरित करता है।

मरांडी ने कहा कि आज के संबोधन में भारत की सांस्कृतिक विरासत और विकास की चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की गाड़ी अपने विरासत को सहेजते और संवारते हुए आगे बढ़ रही। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में दिए गए हमारे देश के महापुरुषों के संबोधन ने आम जन को संविधान की मूल भावनाओं से परिचित कराया, विरासत पर गर्व करने के अवसर दिए वही स्टाटर्अप की चर्चा ने युवाओं को नए- नए क्षेत्र से अवगत कराया, प्रेरित किया। मरांडी ने कुंभ की एकता और समरसता को दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम सुनने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह आदि शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!