Edited By Khushi, Updated: 11 Aug, 2025 05:19 PM

रांची: झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान तिर्की ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप...
रांची: झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान तिर्की ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझाव दस्तावेज सौंपा है।
पूर्व मंत्री तिर्की ने कहा कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून महत्वपूर्ण है इसलिए पेसा कानून का प्रभावशाली तरीके से लागू होना जरूरी है। तिर्की ने कहा कि पंचायती राज विभाग ने बेहतर प्रयास किया है और इसी प्रयास को सफल बनाने के लिए उन्होंने कुछ जरूरी सुझाव दिए है। ये सुझाव ग्राम सभा की मजबूती और गांव के विकास सहित राज्य की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिहाज से बहुमूल्य है।