"BJP झूठ और नफरत का शोरूम", CM हेमंत बोले- भाजपा मेरे खिलाफ नफरत व झूठ फैलाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही

Edited By Khushi, Updated: 07 Nov, 2024 11:30 AM

bjp is showroom of lies and hatred cm hemant said bjp

झारखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टी दल के नेता एक -दूसरे पर लगातार हमलावर है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते बुधवार को भाजपा को ‘‘झूठ और नफरत का शोरूम' करार दिया।

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टी दल के नेता एक -दूसरे पर लगातार हमलावर है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते बुधवार को भाजपा को ‘‘झूठ और नफरत का शोरूम'' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनके खिलाफ नफरत, सामाजिक वैमनस्यता और झूठ फैलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

सोरेन ने ‘एक्स' पर एक रिपोर्ट साझा करते हुए कहा, ‘‘मैं गलत नहीं हूं जब मैं कहता हूं कि भाजपा झूठ और नफरत का शोरूम है।'' उन्होंने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘वे मेरे खिलाफ नफरत, हिंसा, सामाजिक वैमनस्यता और झूठ फैलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं।'' मुख्यमंत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ‘‘अगर उन्हें कोई शिकायत है तो उन्हें निर्वाचन आयोग के पास जाना चाहिए। इसके बजाय, वह पीड़ित कार्ड खेलने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वह (सोरेन) आगामी चुनाव में अपनी आसन्न हार को देखते हुए सिर्फ पीड़ित कार्ड खेल रहे हैं।''

बता दें कि इससे पहले इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र को लेकर प्रतुल ने कहा कि इंडी गठबंधन ने एक वोट सात झूठ पेश किया। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है ना की इंडी गठबंधन के एक वोट के बदले सात झूठ के वादों पर। प्रतुल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2019 के मेनिफेस्टो निश्चय पत्र के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कुल 114 वादे जनता से किए थे। परंतु 5 वर्षों में इस सरकार ने एक वादे को पूरा नहीं किया। इन्होंने एक झूठा दस्तावेज़ जारी किया जिसका रियलिटी चेक किया जा रहा है। इन्होंने गरीब परिवार के महिलाओं को ₹2000 चूल्हा खर्च दिया जाएगा जो कि आज तक नहीं दिया गया। विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में ₹2500 की राशि दी जाएगी। जन वितरण प्रणाली में तेल साबुन सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों की कर्ज माफ का वादा किया और उन किसानों का लोन आज भी बरकरार है। आज तक यह सब कुछ नहीं हो पाया। इनका मेनिफेस्टो हमारे संकल्प पत्र का कॉपी पेस्ट है। जनता को मोदी जी के गारंटी पर विश्वास है ना कि इस सरकार के झूठे वादे पर। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!