Edited By Harman, Updated: 05 Feb, 2025 11:41 AM
झारखंड की राजधानी रांची में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल मंगलवार देर रात दो युवकों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल मंगलवार देर रात दो युवकों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव की है। मृत युवकों की पहचान बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। वहीं दोनों युवक भी जुलूस में शामिल थे। तभी इसी दौरान युवकों पर किसी ने गोली चला दी और गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर गए। इसके बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहैल है।