Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2024 04:26 PM

देवघर: झारखंड के देवघर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर 10 फ़ीट गड्ढे में गिर गई। इस घटना में कार में सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
देवघर: झारखंड के देवघर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर 10 फ़ीट गड्ढे में गिर गई। इस घटना में कार में सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र की है। भिरखीबाद मुख्य सड़क के बाईपास में वेगन आर चार पहिया वाहन 10 फ़ीट गहरे गड्ढे में गिर गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से दुर्घटना घटित हुई। सभी यात्री बाबा धाम से पूजा-अर्चना कर रांची लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।