चंपई सोरेन को बेबस कर और उनसे जोर जबरदस्ती कर लिया गया है इस्तीफा: अमर कुमार बाउरी

Edited By Khushi, Updated: 04 Jul, 2024 10:50 AM

champai soren has been helpless and forced to resign

झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब जल्द ही हेमंत सोरेन फिर से एक बार मुख्यमंत्री के पद का शपथ लेंगे।

रांची: झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब जल्द ही हेमंत सोरेन फिर से एक बार मुख्यमंत्री के पद का शपथ लेंगे।

इस पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सिर्फ 2 महीने की बात थी हेमंत जी, दो महीने के बाद चुनाव जीत कर आप फिर से मुख्यमंत्री बन सकते थे। इतने वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को जिस तरह से सत्ता से अलग किया और उनको मजबूर किया इस्तीफा देने के लिए इसे झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सत्ता सुख के लिए सोरेन परिवार कितने दूर तक जा सकते हैं यह घटना इसका एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से चंपई सोरेन जी को जिस तरीके से बेबस कर और उनसे जोर जबरदस्ती कर इस्तीफा लेने का काम किया है इसका जवाब झारखंड के जनजातीय समाज और पूरा राज्य आने वाले चुनाव में मांगेगा।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!