CM हेमंत ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Edited By Khushi, Updated: 21 Mar, 2025 06:10 PM

cm hemant met finance minister radhakrishna kishore

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दरअसल, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से नई दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दरअसल, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से नई दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने उनसे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने मंत्री किशोर की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत के बाद रांची के आकिर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की बीते दिन तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में वे इलाजरत थे। राधा कृष्ण किशोर के छाती का सीटी स्कैन किया जिसमें इंफेक्शन पाया गया है। डॉक्टर के निगरानी में उन्हें पल्मोनोलॉजी विभाग में रखा गया है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली भेजा गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!