चंपई सोरेन के गढ़ में आएंगे CM हेमंत, कोल्हान की महिलाओं को देंगे मंईयां सम्मान योजना की सौगात

Edited By Khushi, Updated: 28 Aug, 2024 01:00 PM

cm hemant will come to champai soren s stronghold

सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा फुटबॉल मैदान में आज यानी बुधवार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। आयोजित कार्यक्रम को सीएम हेमंत संबोधित करेंगे।

सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा फुटबॉल मैदान में आज यानी बुधवार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। आयोजित कार्यक्रम को सीएम हेमंत संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोल्हान प्रमंडल की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1 हजार रुपये भेजने की योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के करीब 50 हजार लाभुकों के शामिल होने की संभावना है। लाभुकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और उन्हें वापस पहुंचाने की व्यवस्था तीनों जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने की है। वहीं, सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी है। कार्यक्रम स्थल पर सभी तरह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बीते मंगलवार को गम्हरिया एनटीपीसी गेस्ट हाउस में झामुमो के विधायकों और मंत्रियों ने बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन की रणनीति तैयार की।

जानकारी के मुताबिक पहले यह कार्यक्रम कोल्हान के प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा में होना था, लेकिन बाद में इसकी जगह बदल दी गई। चंपई सोरेन ने जब बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल को बदल दिया गया क्योंकि गम्हरिया चंपई सोरेन का विधानसभा क्षेत्र है, सीएम हेमंत सोरेन ने यहां से सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले की महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राशि हस्तांतरित करने का फैसला किया है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!