झारखंड में फिर लौटी ठंड, बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों ने निकाले गर्म कपड़े; आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Edited By Khushi, Updated: 23 Mar, 2025 11:10 AM

cold returned to jharkhand people took out warm clothes after rain

Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार हर रोज बारिश देखने को मिल रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार हर रोज बारिश देखने को मिल रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में आज भी बारिश और वज्रपात की संभावना ।। Jharkhand Weather ।।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कोल्हान और संताल परगना में तेज हवाओं के साथ गरज, बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार, 23 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में कहीं- कहीं मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और बोकारो में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने की संभावना है। 24 से 26 मार्च तक राजधानी समेत पूरे राज्य में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

बारिश होने से रांची में 10 डिग्री गिरा पारा

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन, आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा का रिकॉर्ड किया गया। बीते शनिवार को हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया है। बारिश होने से रांची में तापमान लगभग 10 डिग्री गिरकर 34 से 24 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से ठंड फिर से लौट आईं और लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। राजधानी में तो लोगों ने गर्म कपड़े तक निकाल लिए हैं। वहीं, बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। 

Related Story

Trending Topics

United States

176/6

20.0

South Africa

194/4

20.0

South Africa win by 18 runs

RR 8.80
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!