Edited By Khushi, Updated: 21 Mar, 2025 01:17 PM

Gumla News: एक तरफ झारखंड में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुमला में 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के चैनपुर के जयपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय लक्ष्मी स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान उसके ऊपर बिजली गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में घायल लक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक कक्षा 7 की छात्रा थी। वहीं, लक्ष्मी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि राज्य में 21, 22 और 23 मार्च तक बारिश का अलर्ट है। इस दौरान मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघ गर्जन होगा। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज जिले के कुछ हिस्से में मेघ गरजने और वज्रपात की आशंका है।