भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को कांस्य पदक जीतने पर राज्यपाल और CM ने दी बधाई

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Aug, 2021 12:12 PM

congratulations to the players of indian men s hockey team on winning

राज्यपाल ने गुरुवार को कहा है कि भारतीय हॉकी टीम ने एक लम्बे अंतराल के बाद ओलम्पिक में देश के लिये पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह के माहौल बनाया है। सभी लोग उनके इस उपलब्धि से हर्षित हैं। इस टीम ने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। इस बीच...

रांचीः झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को टोक्यो ओलम्पिक में देश के नाम कांस्य पदक अर्जित करने के लिए अनेका नेक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने गुरुवार को कहा है कि भारतीय हॉकी टीम ने एक लम्बे अंतराल के बाद ओलम्पिक में देश के लिये पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह के माहौल बनाया है। सभी लोग उनके इस उपलब्धि से हर्षित हैं। इस टीम ने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा दशकों बाद ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर अपने गौरव को प्राप्त किया। टीम ने मेडल के लिए जिस धैर्य, द्दढ़ संकल्प का प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!