"झारखंड आंदोलन के समय सबसे ज्यादा गोलियां कांग्रेस ने चलवाईं", चंपई सोरेन का हमला

Edited By Khushi, Updated: 31 Aug, 2024 12:18 PM

congress fired maximum bullets during jharkhand movement

बीते शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद चंपई सोरेन ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन जब चल रहा था तब कांग्रेस ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवाईं।

रांची: बीते शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद चंपई सोरेन ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन जब चल रहा था तब कांग्रेस ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवाईं।

"मैं राज्य के विकास के लिए और आदिवासी को बचाने के लिए BJP में शामिल हुआ"
बीजेपी में शामिल होने के पीछे का वजह बताते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि देश के अंदर 2 पार्टी है। एक है भाजपा और दूसरी है कांग्रेस पार्टी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड आंदोलन के समय मुझे याद है कि सबसे ज्यादा कोई गोली चलाई है तो वह है कांग्रेस पार्टी। झारखंड की आज जो स्थिति है वह यहां के मूलवासी के लिए अस्मिता का सवाल है। चंपई ने कहा कि ऐसे में संथाल सहित झारखंड में रहने वाले आदिवासियों की परंपरा और उन्हें बचा कर रखने के लिए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। कांग्रेस पार्टी कभी भी आदिवासी की हितैषी नहीं हो सकती। ऐसे में मैं राज्य के विकास के लिए और आदिवासी को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूं।

''मैं BJP के बहकावे में नहीं आया"
चंपई सोरेन इतना ही नहीं रुके, उन्होंने झामुमो पर भी जमकर हमला बोला। चंपई ने झामुमो के आरोपों पर कहा, ''मैं BJP के बहकावे में नहीं आया। मैं बच्चा नहीं हूं। मेरा अपमान हुआ। जबरन सीएम की कुर्सी से हटाया गया। उन्होंने आगे कहा कि जेएमएम के संगठन को संघर्ष कर हमने खून पसीने से सींचा। जेएमएम में अपमानित महसूस किया और पहले संन्यास का फैसला लिया था, लेकिन जनता का प्यार देख फैसले से पलट गये। उन्होंने कहा कि आगे झारखंड विधानसभा चुनाव है, लेकिन मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है क्योंकि मैं संघर्ष करके यहां तक आया हूं। बीजेपी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। पार्टी कहेगी कि चुनाव लड़ना है तो चुनाव लड़ेंगे। चंपई ने कहा कि हमें पीएम मोदी और अमित शाह पर बहुत विश्वास है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!