Assembly Elections: कांग्रेस ने झारखंड में 33 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू की

Edited By Nitika, Updated: 26 Jun, 2024 10:13 AM

congress started preparations to contest elections on 33 assembly seats

कांग्रेस की झारखंड इकाई ने राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में 81 में से 33 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रांचीः कांग्रेस की झारखंड इकाई ने राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में 81 में से 33 सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन में 31 सीट पर चुनाव लड़ा था। वहीं कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड में 31 सीट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद दो और विधायक पार्टी में शामिल हो गए। इसलिए, वर्तमान में 33 सीट कांग्रेस के पास है और हमने उन पर तैयारी शुरू कर दी है।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह अंतिम सीट बंटवारे के समझौते से तय होगा। मीर, रांची में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने आए थे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मीर ने सोरेन के साथ विधानसभा चुनाव और मंत्रिमंडल के खाली पदों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कोटे से एक मंत्री पद खाली है। आलम धन शोधन मामले में जेल में हैं। अहमद मीर ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने झारखंड के नेताओं को राज्य में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए अधिकतम सीट जीतने के सुझाव दिए। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!