विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग ने की राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक, पार्टियों ने चुनाव छठ के बाद कराने की सिफारिश की

Edited By Harman, Updated: 24 Sep, 2024 08:48 AM

election commission held a review meeting

सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आई है। सोमवार को रांची पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम रांची के एक निजी होटल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को  लेकर समीक्षा बैठक की। वहीं,इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग की टीम ने विभिन्न...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जल्दी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी होने की उम्मीद है। इसी कड़ी में सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आई है। सोमवार को रांची पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम रांची के एक निजी होटल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को  लेकर समीक्षा बैठक की। वहीं, इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग की टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मिल कर उनकी राय मांगी।

चुनाव छठ के बाद कराने की सिफारिश की
इधर,आयोग की टीम से मुलाकात कर निकले पार्टियों के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अपनी बातें रखी जिसमें लगभग पार्टियों का मानना है कि चुनाव छठ के बाद कराया जाए ताकि सारे बड़े त्योहार आसानी से संपन्न हो जाए।

राजनीतिक दलों ने रखे अपने अलग अलग विचार
वही बीजेपी और कांग्रेस की मानें तो यहां भी दोनों के विचार अलग अलग नजर आए। बीजेपी ने जहां आयोग से बंगला देशी घुसपैठ मामले को लेकर आयोग को अवगत कराते हुए वोटरों का आधार कार्ड जांच करवाने की बात रखी है तो वही कांग्रेस के प्रतिनिधि ने आयोग से सिफारिश किया है कि बीजेपी चुनाव से पहले उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी बाहर के नेताओं को झारखंड बुलाकर हिंदू ,मुस्लिम करवा रही है, इसे रोका जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!