"झारखंड चुनाव में BJP का आजसू और जेडीयू के साथ होगा गठबंधन", हिमंता बिस्वा सरमा ने की घोषणा

Edited By Harman, Updated: 28 Sep, 2024 04:15 PM

bjp will have an alliance with ajsu and jdu in jharkhand elections

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा जल्दी ही हो सकती है। सभी राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जा रही है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री व झारखंड में भाजपा के विधानसभा चुनाव सह...

रांची: झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा जल्दी ही हो सकती है। सभी राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जा रही है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री व झारखंड में भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ मिलकर लड़ेगी।

बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड चुनाव में बीजेपी का आजसू और जेडीयू के साथ गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर 99 प्रतिशत बातचीत पूरी हो चुकी है। एक-दो सीटों को लेकर चर्चा बाकी है। 2 अक्टूबर को पितृ पक्ष समाप्त होते ही इसकी घोषणा हो जाएगी।

वहीं, सीएम हेमंत ने हिमंता बिस्वा को पत्र लिखा था कि असम के चाय बागान में 70 लाख ओबीसी लोगों को आदिवासी का दर्जा मिलना चाहिए। इस पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वह इसका लिखित में जवाब देंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हेमंत उस पत्र का जवाब खुद जानते हैं। हेमंत सोरेन से पूछा जाना चाहिए कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड के किसी भी आदिवासी सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती हैं। जवाब तो उनके घर में ही है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!