"आज से हेमंत सरकार का काउंटडाउन शुरू", भानु प्रताप शाही ने कहा- जब हेमंत सोरेन को गद्दी से उतारा जाएगा, उस वक्त...

Edited By Khushi, Updated: 24 Aug, 2024 02:48 PM

countdown of hemant government starts from today bhanu pratap shahi

भाजपा के भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने युवा आक्रोश रैली के दौरान कहा कि आज से सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हेमंत सरकार की विदाई का समय आ गया है और हेमंत सोरेन ने इस बात को मान लिया है।

रांची: भाजपा के भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने युवा आक्रोश रैली के दौरान कहा कि आज से सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हेमंत सरकार की विदाई का समय आ गया है और हेमंत सोरेन ने इस बात को मान लिया है। अगर नहीं माने हुए होते तो इस तरह से निर्मम तरीके से निहत्थे युवाओं और हम जनप्रतिनिधियों के ऊपर बल का प्रयोग नहीं करते।

भानु प्रताप शाही ने कहा कि आसु गैस, वॉटर कैटल, मिर्च बम, तमाम तरह का बल प्रयोग हेमंत सोरेन जी ने किया है। यह उनके विदाई का रिवॉर्ड है यह विदाई में मिलेगा। अपने दाहिने बाजू पर आंसू गैस के खाली खोखे बांध रखे थे पूछने पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि अपने विदाई के समय जाते हुए उन्हें एक विधायक को जो देना चाहिए था आज उन्होंने वही दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने इसे बंद कर रखा हूं और इसे तब सार्वजनिक करूंगा जब हम हेमंत सोरेन को गद्दी से उतारेंगे।

वहीं, बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा आक्रोश रैली जब बड़ाबादी मैदान से निकली तो उसे पुलिस प्रशासन ने बेड कटिंग के माध्यम से रोकने का काम किया जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रिडिकेटिव को तोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की। इस क्रम में पुलिस प्रशासन के द्वारा जमकर वाटर कैडेट और आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पथराव भी किए गए जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आई।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!