नर्स से Kiss मांगने वाला DAV कपिल देव स्कूल का प्रिंसिपल हुआ निलंबित

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 May, 2022 04:23 PM

dav kapil dev school principal suspended for asking for kiss from nurse

स्कूल में नर्स की नौकरी करने वाली यह महिला स्टाफ ने प्रिंसिपल के खिलाफ अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। वहीं आज इस मामले को लेकर कुछ संगठनों ने आरोपी प्रिंसिपल की गिरफ्तारी को लेकर स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन भी किया। रांची के डीएवी कपिलदेव...

 

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी कपिल देव स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया हैं। गंदी बातें का ऑडियो, वीडियो और व्हाटसप चैट वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गयी। इल्ज़ाम है कि प्रिंसिपल पीड़िता से चुम्मा मांगा करता था। डीएवी स्कूल प्रशासन ने हाई लेवल कमेटी बनायी जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।

स्कूल में नर्स की नौकरी करने वाली यह महिला स्टाफ ने प्रिंसिपल के खिलाफ अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। वहीं आज इस मामले को लेकर कुछ संगठनों ने आरोपी प्रिंसिपल की गिरफ्तारी को लेकर स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन भी किया। रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल का स्कूल के नर्स के साथ गंदी बात का ऑडियो और वीडियो सामने आया है। प्रिंसिपल बिहार के जमुई का रहने वाला है। वह स्कूल में कार्यरत महिला नर्सिंग स्टाफ को बीपी चेक करने के बहाने अपने चैंबर में बुलाकर किस मांगता था। महिला ने दो साल के हैरेसमेंट के बाद प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज कराई है। ऑडियो और वीडियो महिला ने ही रिकॉर्ड किया है।

अरगोड़ा थाने में दर्ज एफआईआर में महिला ने कहा है कि प्रिंसिपल उसे अश्लील वीडियो वॉट्सएप पर भेजता है। चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकत करता है। पूरा मामला राजधानी रांची के कडरू इलाके के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव स्कूल का है। प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा के खिलाफ के इस संबंध में अरगोड़ा थाना में 24 मई को शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा कि प्रिंसिपल हर रोज ब्लड प्रेशर चेक कराने के बहाने अपने चैंबर में बुलाता था। फिर धीरे-धीरे उसके शरीर को टच करता था। सेफ्टी के तौर पर वह हमेशा अपना फोन ऑन करके जाती थी। इसकी जानकारी प्रिंसिपल को नहीं थी ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!