झारखंड HC के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे DC मंजूनाथ भजंत्री, की ये अपील

Edited By Khushi, Updated: 30 Nov, 2024 07:13 PM

dc manjunath bhajantri reached the supreme court against

झारखंड में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। भजंत्री ने उच्चतम न्यायालय मश में स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) दाखिल कर चुनावी कार्यों से दूर रखने के फैसले को चुनौती दी है।

रांची: झारखंड में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। भजंत्री ने उच्चतम न्यायालय मश में स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) दाखिल कर चुनावी कार्यों से दूर रखने के फैसले को चुनौती दी है।

रांची डीसी भजंत्री ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपनी याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें HC द्वारा उन्हें चुनावी कार्य से दूर रखे जाने का आदेश है। उपायुक्त ने सर्वोच्च न्यायालय से उस आदेश को रद्द करने की मांग की है। बता दें कि फिलहाल मंजूनाथ भजंत्री की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट ने 22 सितंबर को IAS अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने और उन्हें चुनावी कार्यों से अलग रखने के आदेश के खिलाफ दायर अपील की याचिका स्वीकार की थी। वहीं, हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मंजूनाथ भजंत्री को चुनावी कार्यों से दूर रखा गया था। इसके अलावा राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के दौरान उन्हें आनन-फानन में रांची DC के पद से हटाया गया था। साथ ही उनके स्थान पर वरुण रंजन रांची DC के पद पर पदस्थापित हुए थे। हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के बाद राज्य सरकार ने वापस मंजूनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त नियुक्त कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!