राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Aug, 2020 12:57 PM

deepak prakash and babulal marandi mourn the death of mp amar singh

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी ने ने समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया।

रांचीः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी ने ने समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश ने ट्वीट में लिखा कि विगत कई महीनों से बीमार चल रहे राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के नेता रहे अमर सिंह जी के निधन की सूचना काफी दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस बीच भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।
 

मरांडी ने कहा कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों व शुभेच्छुओं को इस कठिन घड़ी में शक्ति मिले, ईश्वर से यही प्रार्थना है। बता दें कि अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया था, वह 64 वर्ष के थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!