धनबाद अग्निकांड: एक साथ जले 9 शव, स्वाति की मां का शव पहुंचा तो पसरा मातम

Edited By Khushi, Updated: 02 Feb, 2023 11:58 AM

dhanbad fire 9 dead bodies burnt together  when swati s mother s body

झारखंड के धनबाद अग्निकांड में मारे गए 14 लोगों में से 9 शव का अंतिम संस्कार बीते बुधवार को बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम में किया गया।

धनबाद: झारखंड के धनबाद अग्निकांड में मारे गए 14 लोगों में से 9 शव का अंतिम संस्कार बीते बुधवार को बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम में किया गया। वहीं, जो रिश्तेदार हजारीबाग, बोकारो और चतरा से आए थे वे 5 शव को अपने घर ले गए।

मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार
बता दें कि प्रशासन ने बाहर से आये परिजनों को एम्बुलेंस से भेजा है और प्रशासन ने शव को भी एम्बुलेंस से भेजा है। यहीं से अंतिम यात्रा की भी शुरुआत हुई। रिश्तेदारों को सीधे श्मशान घाट ले जाया गया। अस्पताल से ही अंतिम यात्रा की शुरुआत हो गई थी। यहीं से कई शव सीधे श्मशान घाट ले जाए गये। अंतिम संस्कार के लिए बांस और दूसरे सामानों को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही रखा गया था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव को ले जाने के लिए गाड़ियां खड़ी थी। सबसे अंतिम में स्वाति की मां माला देवी का शव पहुंचा तो हर तरफ मातम पसर गया।

इनकी हुई मौत
माला देवी (40 वर्ष, आशीर्वाद टावर)
विजय लाल (70 वर्ष, आशीर्वाद टावर)
सविता देवी (32 वर्ष, बाेकाराे)
अमन कुमार (7 वर्ष, बाेकाराे)
सुशीला देवी (49 वर्ष, डाड़ी रामगढ़)
तन्वी राज (3 वर्ष, डाड़ी रामगढ़)
सुनीता देवी (50 वर्ष, बाेकाराे)
आशा देवी (48 वर्ष, नवादा)
श्रेया कुमारी (07 वर्ष, ईटखोरी चतरा)
बिंदा देवी (65 वर्ष, बाेकाराे)
पुतुल देवी (60 वर्ष, झरिया)
गौरी देवी (58 वर्ष, झरिया)
सुशीला देवी (60 वर्ष, झरिया)
बेबी देवी (40 वर्ष, बाेकाराे)

गौरतलब है कि बीते मंगलवार की शाम को आशीर्वाद अपार्टमेंट में दीए के कारण भीषण आग लग गई थी। यहां सभी महिलाएं शादी समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हो रही थी। दुल्हन स्वाति होटल के लिए निकल चुकी थी। बाकी के लोग भी होटल के लिए निकल ही रहे थे कि अचानक आग लग गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। वहीं, घटना के बाद प्रशासन ने अपार्टमेंट को सील कर दिया है। अपार्टमेंट के कुछ लोगों ने गुरुद्वारे की शरण ली हुई है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!