Jharkhand News... BJP के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने डॉ रवींद्र कुमार राय

Edited By Khushi, Updated: 26 Oct, 2024 03:24 PM

dr ravindra kumar rai becomes jharkhand state working

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। उल्लेखनीय है कि डॉ रवींद्र कुमार राय भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पहले भी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में 2014 में भाजपा ने झारखंड में पूर्ण बहुमत की गठबंधन की सरकार बनाई थी। पिछले दिनों चर्चा शुरू हुई थी कि रविंद्र कुमार राय झामुमो में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने खुद मीडिया में सामने आकर इसका खंडन किया था।

डॉ रविंद्र राय ने कहा, 'मुझे खुद नहीं पता कि मैं झामुमो ज्वाइन कर रहा हूं। यह सिर्फ अफवाह है।' उन्होंने कहा कि यह अफवाह किसने फैलाई कि वह झामुमो में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। यह बिल्कुल गलत है। डॉ रवींद्र राय ने कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। 2019 में जब उनका लोकसभा टिकट काट दिया गया था, तब भी ऐसी अफवाहें उड़ी थीं। उन्होंने कहा कि उनके बारे में इस तरह की बातें करना सही नहीं है। डॉ रविंद्र राय झारखंड भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। जब बाबूलाल मरांडी ने भाजपा छोड़कर जेवीएम पार्टी बनाई थी, तब उन्होंने भी भाजपा छोड़ दी थी, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर भाजपा में लौट आये थे। डॉ रविंद्र राय कोडरमा से भाजपा के सांसद भी रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि रविंद्र राय विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। उनको मानने की कोशिश के तहत और संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। टिकट नहीं मिलने से नाराज रविंद्र राय को झारखंड के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया था। रविंद्र राय झारखंड के धनवार से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। झारखंड विधानसभा में राय पिछले 2 बार से चुनाव हार रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!