ईस्ट जोन जूनियर प्रतियोगिता: झारखंड की महिला एवं पुरुष टीम ने लहराया जीत का परचम

Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2023 11:36 AM

east zone junior competition women and men team of jharkhand

झारखंड के पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री हाफीजुल हसन ने कहा कि खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में 6 राज्यों...

रांची: झारखंड के पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री हाफीजुल हसन ने कहा कि खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में 6 राज्यों की टीम ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने फाइनल में मिजोरम की टीम से पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की जबकि झारखंड की पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में ओडिशा की टीम से 3-1 से जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच अनुपमा होरो व दीपक सोरिंग को घोषित किया गया।

हसन ने राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी को दी शुभकामनाएं
इस मौके पर हसन ने कहा कि प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं। राज्य सरकार द्वारा राज्य में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए तथा पर्यटन के प्रोत्साहन के लिए भी उचित प्रयास किए गए हैं। झारखंड की दो बेटियां ओलंपिक निक्की प्रधान और सलीमा टेटे की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देशवासियों को इनपर गर्व है। इन दोनों बेटियों ने सीमित संसाधनों के बीच अपना मुकाम बनाया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी प्रकार हमें आशा है कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे।

"पुरुष एवं महिला टीम के कप्तान खूंटी जिले के खिलाड़ी हैं"
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खूंटी जिले में हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन स्वर्णिम अवसर है। सभी के सामूहिक समन्वय से यह आयोजन खूंटी जिले में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुरुष एवं महिला टीम के कप्तान खूंटी जिले के खिलाड़ी हैं। ये हम सभी के लिए हर्ष की बात है। धरती आबा की शौर्य भूमि और महान हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की पावन भूमि खूंटी में ये आयोजन और उत्साह से परिपूर्ण ये वातावरण हम सभी को गौरवान्वित करता है। ये हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि खूंटी आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस सफल आयोजन से कई उभरते खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। खूंटी का ब्लू एस्ट्रो टर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि इसी प्रकार सभी प्रखंड में एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाए जाएंगे। इससे हमारे स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर मिलेंगे और विश्व पटल पर वो अपनी पहचान बनाएंगे। हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी राज्यों की टीमें ऊर्जावान हैं। इसी प्रकार द्दढ़ संकल्प के साथ बढ़कर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ये सभी विशेष रूप से हुए शामिल 
हॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन समारोह में पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री हाफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही मुख्य रूप से उपायुक्त श्री शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक शामिल थे। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, हॉकी झारखंड के महासचिव, विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के सीईओ, रजनीश कुमार, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष अशोक भगत, दसरथ महतो और अन्य विशेष रूप से शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!