खेत में रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jul, 2026 01:00 PM

two women die after being struck by lightning in jharkhand

अधिकारी ने बताया कि दोनों बेहोश होकर गिर गईं और उन्हें पड़ोसी राज्य ओडिशा के चंपुआ स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर जगन्नाथपुर प्रखंड के देवरसाई गांव में हुई, जब दोनों महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दश्नावंती हेम्ब्रम और शुक्रामणि हेम्ब्रम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय दोनों महिलाएं धान की रोपाई का काम कर रही थीं। 

अधिकारी ने बताया कि दोनों बेहोश होकर गिर गईं और उन्हें पड़ोसी राज्य ओडिशा के चंपुआ स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!