"झारखंड और सनातन की अस्मिता को बचाने का है विधानसभा चुनाव", हिमंत बिस्वा बोले- अगर BJP हार गई तो...

Edited By Khushi, Updated: 03 Nov, 2024 11:10 AM

election is to save the identity of jharkhand and sanatan

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव सनातन और झारखंड की रक्षा का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) हार जाएगी तो सनातन और झारखंड हार जाएगा।

लातेहार: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव सनातन और झारखंड की रक्षा का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) हार जाएगी तो सनातन और झारखंड हार जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते शनिवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर हमला बोला।

हिमंत बिस्वा ने कहा कि यह सरकार घुसपैठियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सनातन की रक्षा का चुनाव है। यदि भाजपा हार जाएगी तो सनातन और झारखंड हार जाएगा। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में अभी घुसपैठियों की सरकार चल रही है। झारखंड में बांग्लादेश से आए लोग जनसंख्या बढ़ा रहे हैं और झारखंडियों के हक और अधिकार को लूट रहे हैं। यहां के अस्मिता को भी लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को यही लगता है कि जितने घुसपैठिए यहां आएंगे, उतना अधिक उनका वोट बैंक बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त किया जाएगा। घुसपैठ को खत्म करने के लिए झारखंड में कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में घुसपैठियों के द्वारा यदि आदिवासी महिलाओं से विवाह किया जाएगा तो उनके बच्चों को आदिवासियों का दर्जा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज पलामू और लातेहार में सोने से महंगा बालू हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही माफिया राज खत्म किया जाएगा और गरीबों के लिए बालू पूरी तरह मुफ्त होगा।

हिमंत बिस्वा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 में अपने पिताजी की कसम खाकर जो घोषणा की थी कि इनमें से एक भी घोषणा पूरा नहीं की, उनको भी अपमानित करने का काम किया। बिस्वा ने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड राज्य में युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षाओं में पेपर लीक कर दिया जाता है। हमारी सरकार बनते ही पेपर लीक करने वाले लोगों को धक्के मार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने मंइयां सम्मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को चुनाव के दौरान यह योजना याद आई, लेकिन बुजुर्गों की पेंशन काट दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही बुजुर्गों को 3000 रुपया पेंशन मिलेगा और बहनों को 2100 रुपया दिया जाएगा। वहीं, इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड में लुटेरों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंका जाएगा। कार्यक्रम में मनिका विधानसभा प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह ने भी सम्बोधित किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, मोती प्रसाद सोनी, लोजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बंसी यादव ने किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!