बोकारो में भी ‘चांद-तारे’ ने दिखाया अद्भुत नजारा, कोई नवरात्र तो कोई रमजान से जोड़ रहा

Edited By Khushi, Updated: 25 Mar, 2023 03:48 PM

even in bokaro the  moon and stars  showed a wonderful sight

इन दिनों नवरात्र और रमजान चल रहे हैं। आस्था के इस महीने में आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला।

बोकारो: इन दिनों नवरात्र और रमजान चल रहे हैं। आस्था के इस महीने में आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दृश्य में चांद के नीचे तारा देखने को मिला। वहीं, झारखंड के बोकारो जिले में भी ऐसा दृश्य देखा गया।

चंद्रमा के इस रूप को रमजान और नवरात्रि से जोड़ कर देखा गया 
दरअसल, बीते शुक्रवार जब सूरज ढला और शाम हुई तो लाखों लोगों ने आसमान में सुंदर दृश्य देखा। आसमान में ऐसा दृश्य देख लोगों के मुंह से बस एक ही शब्द निकला वाह!। बता दें कि, शुक्रवार को आसमान में अर्ध चंद्रमा दिखाई दे रहा था और चंद्रमा के ठीक नीचे एक बिंदी सी नजर आ रही थी। एक तरफ जहां लोगों ने इसे चैत्र नवरात्रि मां चंद्रघंटा के‌ अलौकिक रूप दर्शन बताएं तो वहीं दूसरी जगह सोशल मीडिया ट्विटर पर इसे माह-ए-रमजान पर खुदा का खास पैगाम बताया है। इस दुर्लभ पल को देख लोग चकित रह गए और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आसमान में चांद-तारे की जुगलबंदी और माता चंद्रघंटा के माथे की बिंदिया बिलकुल एक जैसी नजर आ रही थी। ऐसे में लोगों ने चंद्रमा के इस रूप को रमजान और नवरात्रि से जोड़ कर देखा।

क्यों साथ दिखाई दिया चांद और तारा?
वहीं, इसको लेकर एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी इंडिया आउटरीच एंड एजुकेशन ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'आज शुक्र और चंद्रमा एक दूसरे से मिलते हुए दिखाई देंगे इसे कंजंक्शन कहते हैं'। चांद और तारे एक ही रेखा में दिखाई देंगे और हमें देखने में लगता है कि दोनों करीब या साथ हैं, लेकिन असल में वे एक-दूसरे से काफी दूर हैं। जानकारों के अनुसार, शुक्र करीब 18 करोड़ 52 लाख किलोमीटर दूर था और यह -3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था। वहीं चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। हालांकि इतनी अधिक दूरी होते हुए भी इस अद्भुत दृश्य ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!